जीवन दर्शन...
कष्ट सहकर भी श्रम का महत्व बताया लेनिन ने
बात उस समय की है जब मास्को-कजान रेलवे कई जगह से टूटी पड़ी थी। रूसी मजदूरों ने उस वक्त अपनी शनिवार की छुट्टी को, जो कानूनन उन्हें मिलती थी, स्वेच्छापूर्वक राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उस दिन भी वे काम पर आते थे। लेनिन उनके अगुआ थे। वे कहते थे साम्यवादियों का श्रम समाज निर्माण के लिए होता है। वह किसी इनाम या पुरस्कार की इच्छा से नहीं, बल्कि ‘बहुजन हिताय’ अर्पित किया जाता है। उन दिनों लेनिन के गले में तकलीफ थी क्योंकि एक गुमराह साम्यवादी लड़की ने उन पर छर्रे भरी पिस्तौल चला दी थी। कुछ छर्रे तो निकाल दिए गए लेकिन कुछ गले में ही रह गए थे और जो बहुत कष्ट देते थे। फिर भी लेनिन इस कष्ट की परवाह न करते हुए मजदूरों का साथ देने के लिए स्वयं अपने कंधों पर लट्ठे उठाकर सुबह से शाम तक काम में जुटे रहते थे। मजदूर मना करते और कहते कि आप कोई हल्का काम ले लें, किंतु लेनिन नहीं मानते। सालभर तक इसी प्रकार अपने अवकाश के दिनों को बिना किसी इनाम या मजदूरी के उन श्रमजीवियों ने व्यय किया और लेनिन ने भीषण शारीरिक कष्ट के बावजूद उनका साथ दिया। तब यह कार्य संपूर्ण हुआ और लेनिन ने कहा-मजदूरों का यह त्याग एक महत्वपूर्ण घटना है। श्रम की महिमा दर्शाता उक्त प्रसंग उन कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्पद है, जो काम करने के लिए सप्ताह में पांच दिन तय करने की ही मांग करते हैं और उन पांच दिनों में से भी आधा दिन अपने निजी काम निपटाते रहते हैं।
Jaago Youth Jaago!
You Motherland needs you